थाना बाघराय पुलिस द्वारा 01 वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा, प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 31 मई 2026 को थाना बाघराय पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, थाना बाघराय के उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह मय हमराह हेड कांस्टेबल अतुल त्रिपाठी एवं आरक्षी यादवेन्द्र यादव द्वारा माननीय न्यायालय सीजेएम प्रतापगढ़ से निर्गत गिरफ्तारी अधिपत्र मु0नं0 2012/2015 धारा 364/302/342/323/504/120बी भादवि के अनुपालन में अभियुक्त पप्पू नगरहा उर्फ देवी प्रसाद मिश्र को उसके घर से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• पप्पू नगरहा उर्फ देवी प्रसाद मिश्र पुत्र बिन्देश्वर प्रसाद मिश्र
निवासी – ग्राम नगरहन का पुरवा, थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
उम्र – करीब 45 वर्ष
पुलिस टीम
• उ0नि0 अवधेश कुमार सिंह
• हे0का0 अतुल त्रिपाठी
• रि0आ0 यादवेन्द्र यादव
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़।












