थाना मोदीनगर पुलिस द्वारा अवैध गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 1132 ग्राम अवैध गांजा व 75 पैकेट पैकिंग पन्नी व 6950/-रुपये बरामद।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

आज दिनांक 08.02.2026 को ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान गांजा की तस्करी करने वाले 02 अभियुक्तों
।.आकाश मोघा पुत्र स्व० अरुण मोघा निवासी गांव कादराबाद थाना मोदीनगर गाजियाबाद 2.ललित उर्फ मोनू पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी थाना मोदीनगर गाजियाबाद को थाना मोदीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 1132 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। उक्त बरामदगी के आधार पर थाना मोदीनगर पर गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त आकाश मोघा ने पूछने पर बताया कि मैं यह गांजा ललित उर्फ मोनू से ही खरीदता हूँ। उसके बाद मैं उक्त गांजा की छोटी-छोटी पैकेट बनाकर बेच देता हूं।आज भी यह गांजा मैंने ललित उर्फ मोनू से ही खरीदा था जिसे हम बिक्री करने के लिए आगे जा रहे थे। दूसरे अभियुक्त ललित उर्फ मोनू उपरोक्त ने पूछताछ पर बताया कि मैं यह गांजा बाहर से खरीदकर लाता हूँ तथा आकाश मोघा को बिक्री कर देता हूँ।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-1.आकाश मोघा पुत्र स्व० अरुण मोघा निवासी गांव कादराबाद थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष। 2. ललित उर्फ मोनू पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नेहरू कॉलोनी थाना मोदीनगर गाजियाबाद उम्र करीब 42 वर्ष बरामदगी का विवरण कुल 1132 ग्राम अवैध गांजा व 75 पैकेट पैकिंग पन्नी व रुपये 6950/- बरामद। आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-अभियुक्त आकाश मोघा उपरोक्त के विरुद्ध थाना मोदीनगर पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा पूर्व से एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम, मारपीट व चोरी के 05 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।अभियुक्त ललित उर्फ मोनू उपरोक्त के विरूद्ध थाना मोदीनगर पर उक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत किया गया है।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना मोदीनगर पुलिस टीम।












