थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा घरों मे चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।
समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरण- गौतम बुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा दिनांक 15.08.2026 को घरों में चोरी करने वाले अभियुक्तगण 1. उस्मान पुत्र साविर अली 2. सोनू पुत्र रामजीत को थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया है।
अपराध करने का तरीका-
अभियुक्तगण उस्मान व सोनू उपरोक्त शातिर किस्म के चोर हैं, जो ऑटो से रेकी कर बन्द पडे मकानों और कम्पनी से सामान चोरी की घटनाऐं कारित करते हैं।
तथा चोरी किये गये सामान को बेचकर अवैध धन अर्जित करते हैं। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक 29.07.2026 को एक कम्पनी साईट-4 से 01 एसी कैरियर कम्पनी, 01 बैटरी जम्बो ट्यूबलर, 01 सुपर्ब बेल्डिंग मशीन, 01 केबिल रंग काला, चोरी किया था। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा अज्ञात व्यक्तियो के विरूद्ध दी गयी तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 292/2026 धारा 305ए बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. उस्मान पुत्र साविर अली निवासी बबराला थाना रजपुरा जिला सम्भल हालपात ग्राम लडपुरा थाना कासना जिला गौतमबुद्धनगर,
2. सोनू पुत्र रामजीत निवासी अजवई नगला थाना जुनवई जिला सम्भल हालपता ग्राम खानपुर किराये का मकान थाना कासना जिला गौतमबुद्धनगर।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास का विवरण-1.मु0अ0सं0 317/26 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना बीटा -2 ग्रे0नो0 बनाम उस्मान व सोनू,
2.मु0अ0सं0 292/26 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस थाना बीटा -2 ग्रे0नो0 बनाम उस्मान व सोनू, 3.मु0अ0सं0 121/23 धारा 411/413/414/420/468/471 भादवि व 41/102 सीआरपीसी व 3/4/25 आर्म्स एक्ट थाना गुन्नौर जनपद सम्भल बनाम उस्मान, 4.मु0अ0सं0 120/23 धारा 379/411 भादवि थाना गुन्नौर जनपद सम्भल बनाम उस्मान, 5.मु0अ0सं0 184/22 धारा 392/411/413/414 भादवि थाना गुन्नौर जनपद सम्भल बनाम उस्मान 6.मु0अ0सं0 0032/23 धारा 379 भादवि थाना जुनावई जनपद सम्भल बनाम उस्मान 7.मु0अ0सं0 125/22 धारा 379/411 भादवि थाना जुनावई जनपद सम्भल बनाम उस्मान पर 6 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी का विवरण
1. 01 एसी कैरियर कम्पनी
2. 01 बैटरी जम्बो ट्यूबलर
3. 01 सुपर्ब बेल्डिंग मशीन
4. 01 केविल रंग काला
5. घटना प्रयुक्त 01 ऑटो
6. 02 अवैध चाकू
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












