थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा बैटरी वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 07 बैटरी व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा बैटरी वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 07 बैटरी व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः- दिनांक 25.01.2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान बैटरी वाहन चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त ।. रोहन शर्मा उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी म0नं0 29 गली नं0 02 न्यू गोविन्दपुरा जगतपुरी दिल्ली उम्र करीब 29 वर्ष व 2. सोनू उर्फ मुन्ना उर्फ चेतन पुत्र श्याम सुन्दर निवासी हाल पता सी 3 इन्द्रा पार्क सोम बाजार निकट शाह नमकीन कृष्णा नगर दिल्ली उम्र करीब 35 वर्ष को सैन्ट फ्रांसिस स्कूल तिराहा से चोरी की 07 बैटरी व चोरी की 01 मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 317(2)/317(5)/345(3) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पछताछ का विवरण:-
गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि

हम दोनों ने अपाचे मोटरसाइकिल थाना बिसरख नोएडा क्षेत्र से चोरी की थी पकड़े जाने के डर की वजह से हमने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहे थे तथा बरामद 07 बैटरी हम दोनों लोगों ने रात में आसपास के मौहल्लों में घरों के बाहर खड़ी गाडी से चोरी की है और इन्हें हम ले जाकर दिल्ली में राह चलते लोगों को बेच देते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

1. रोहन शर्मा उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासी मठनं0 29 गली नं0 02 न्यू गोविन्दपुरा जगतपुरी दिल्ली

उम्र करीब 29 वर्ष

2. सोनू उर्फ मुन्ना उर्फ चेतन पुत्र श्याम सुन्दर निवासी हाल पता सी 3 इन्द्रा पार्क सोम बाजार निकट शाह नमकीन कृष्णा नगर दिल्ली उम्र करीब 35 वर्ष

बरामदगी का विवरणः-

चोरी की 07 बैटरी व चोरी की 01 मोटरसाइकिल बरामद।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त रोहन शर्मा उर्फ मोनू के विरुद्ध गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में लूट, चोरी, चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में डेड वर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ मुन्ना उर्फ चेतन के विरुद्ध गाजियाबाद, दिल्ली एनसीआर में लूट झपटमारी, चोरी, चोरी का माल बरामद होने व हत्या का प्रयास के सम्बन्ध में 12 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें