थाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा वादी के साथ फर्जी कागजात तैयार कर झूटे मुकद्दमे में फसाने का डर दिखाकर वादी से धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा वादी के साथ फर्जी कागजात तैयार कर झूटे मुकद्दमे में फसाने का डर दिखाकर वादी से धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 23.01.2026 को थाना टीलामोड पर वादी सागर पुत्र बालूराम ने लिखित तहरीर दी और बताया कि 02 व्यक्ति 1. मोहित उर्फ भोला पुत्र बीर सिंह व 2. आरक्षी दिगम्बर थाना टीलामोड द्वारा बादी के साथ फर्जी कागजात तैयार कर झूटे मुकद्दमे में फसाने का डर दिखाकर वादी से धोखाधड़ी कर कुल 5,56,750/- रुपये ठग लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना टीलामोड़ पुलिस द्वारा धारा 420 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में आज दिनांक 26.01.2026 को धाना टीलामोड पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वादी के साथ फर्जी कागजात तैयार कर झूटे मुकदमे में फसाने का डर दिखाकर वादी से धोखाधड़ी करने वाले 02 अभियुक्त

1. मोहित उर्फ भोलू पुत्र श्री वीर सिह निवासी ग्राम जावली थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्म्र करीब 31 वर्ष व

2. दिगम्बर सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर उम्र करीब 35 वर्ष को भौपुरा तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 420 भादवि में धारा 388 भादवि की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्त दिगम्बर सिंह पुत्र राजे सिंह ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं थाना टीलामोड पर आरक्षी के पद पर तैनात हैं। मेरी मोहित उर्फ भोलू निवासी जावली से जान पहचान थी। मोहित व सागर का आपस पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था। मोहित ने मुझसे कहा कि सागर पर मेरे कुछ पैसे है जो दे नहीं रहा है, इसलिए, उसे इनकम टैक्स का नोटिस आया है बताकर फोन करके डरा दो जिससे वह मेरे पैसे दे दे इसलिए मैंने सागर को फोन करके थाना बुलबाया था और नोटिस आने की बात कही थी। इसीक्रम में अभियुक्त मोहित उर्फ भोलू पुत्र श्री बीर सिंह ने बताया कि मेरी सागर से काफी दिन से जान-पहचान थी। मई 2024 में मैने उसे मोटरसाइकिल दिलाने हेतु कहा और बताया था कि मैं बालाजी इंटरप्राइजेस में एजेंट का काम करता हूँ। मेरी कृष्ण ग्रुप इंटरप्राइजेस के नाम से फर्म है। यह विश्वास दिलाकर मैने मोटरसाइकिल के नाम पर सागर से एडवांस में रुपये लिये थे फिर मैंने सागर से रुपये ऐंठने के लिए अपने फोन में बैंक की फर्जी मेल आईडी बनाई और गुगल से बैंक व इनकम टैक्स विभाग के लेटर अपलोड करके उनमें सागर का नाम लिखकर सागर को ई-मेल करने लगा और उससे पैसों की मांग करता रहा, जिससे सागर डरकर मुझे समय-समय पर यूपीआई व नगद पैसे देता रहा इस प्रकार मैने सागर से फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर करीब 5.50 लाख रुपये ऐंठ लिए जो मैने खर्च कर दिये जब सागर मुझसे अपने पैसे वापस मांगने लगा और पुलिस में रिपोर्ट लिखाने की बोलने लगा तो मैने थाना टीलामोड पर तैनात आरक्षी दिगम्बर से सागर को फोन कराया कि तुम्हारा इनकम टैक्स का नोटिस आया है थाने आ जाओ तब सागर थाने आया था और आरक्षी दिगम्बर से मिला था।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-

1. मोहित उर्फ भोलू पुत्र श्री वीर सिह निवासी ग्राम जावली थाना टीलामोड गाजियाबाद उम्र करीब 31 वर्ष।

2. दिगम्बर सिंह (आरक्षी थाना टीलामोड) पुत्र राजे सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलंदशहर उम्र करीब 35 वर्ष।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:-

गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरूद्ध थाना टीलामोड पर धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
थाना टीलामोड पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर,डीसीपी सेन्ट्रल नोएडा डॉ0 प्रवीन रंजन सिंह व एडीसीपी सेन्ट्रल श्री स्वतंत्र कुमार सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-142 क्षेत्रांतर्गत एडवांट मॉल व आस-पास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग करते हुए