थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा दुकान में चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी किये हुए 1,05,300/- रुपये बरामद।

थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा दुकान में चोरी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार व 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, कब्जे से चोरी किये हुए 1,05,300/- रुपये बरामद।

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 25.01.2026 को थाना साहिबाबाद पर वादी देव गोयल पुत्र संजय गोयल की लिखित तहरीर दी और बताया कि दिनांक 24.01.2026 को मेरी दुकान जो कि पाईप मार्केट में है से 03 लाख 80 हजार रुपये चोरी कर लिये गये है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साहिबाबाद पर धारा 306 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त घटनाक्रम में दिनांक 25/26.01.2026 की रात्रि में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर आराधना कट रोड़ अम्बेडकर पार्क के सामने से चोरी करने वाला 01 अभियुक्त किशन पुत्र बाबूलाल निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। जिनके कब्जे से चोरी किये हुए 1,05,300/- रुपये बरामद हुए। गिरफ्तार 01 अभियुक्त व अभिरक्षा में लिये गये 01 बाल अपचारी उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत अभियोग की धारा 306 बीएनएस के अन्तर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त किशन उपरोक्त व बाल अपचारी से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आये कि दोनों अभियुक्तों ने प्रियांशु के साथ मिलकर पाईप मार्केट में स्थित देव गोयल की दुकान के गल्ले से लगभग 3.50 लाख रुपये चोरी किये थे जो कि सभी ने आपस में बराबर-बराबर बांट लिये थे तथा जो रुपये अभियुक्तों से बरामद हुए हैं बाकी रुपये अभियुक्तों ने मौज-मस्ती में खर्च कर दिये।

गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः-

किशन पुत्र बाबूलाल निवासी दुर्गा कॉलोनी थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाचाद उम्र करीब 19 वर्ष।

बरामदगी का विवरणः-

चोरी किये हुए 1,05,300/- रुपये बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-

गिरफ्तार अभियुक्त किशन उपरोक्त के विरुद्ध थाना साहिबाबाद व लिंकरोड़ में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 02 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली प्लिस टीमः-
थाना साहिबाबाद पुलिस टीम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें