प्रतापगढ़ यूजीसी एक्ट के विरोध में ज्ञापन एवम् शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम
संवाददाता अमित शुक्ला
सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सर्वेश पांडे जी के नेतृत्व में दिनांक 27/01/2026 दिन मंगलवारको सवर्ण आर्मी प्रतापगढ़ एवम् समस्त सवर्ण समाज के सम्मानितजनों साथियों,युवाओं,शुभचिंतकों, के साथ एक विशाल जनसमूह को एकत्रित करते हुए जनपद प्रतापगढ़ मुख्यालय पर जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से भारत के माननीय राष्ट्रपति एवम् यूजीसी चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन देने के लिए जनपद मुख्यालय के कंपनी गार्डन पर समय 10:30AM को एकत्रित होना सुनिश्चित हुआ है।
दिनांक: 27 जनवरी 2026 (मंगलवार)
समय: सुबह 11:00 बजे
स्थान: जिला मुख्यालय, प्रतापगढ़वर्तमान की बीजेपी पार्टी की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में समानता के नाम पर सनातन समाज को जातियों में विभाजित करने वाले यूजीसी एक्ट के विरोध के लिए समस्त सनातनी, सवर्ण समाज का आवाहन।उच्च शिक्षण संस्थानों में लागू यह एक ऐसा कानून है जिसमें सवर्ण समाज के छात्रों,अध्यापकों, कर्मचारियों को सीधे तौर पर एक शोषण करने वाले वर्ग के रूप में दर्शाया गया है और सवर्ण समाज के ख़िलाफ़ किसी भी प्रकार के शोषण को सिरे से नकार दिया गया है, जिससे आने वाले समय में इसका भयंकर सामाजिक दुष्परिणाम देखने को मिलेगा और इसके माध्यम से सवर्ण समाज के छात्रों को उच्च शिक्षा से वंचित करने का कुत्सित प्रयास वर्तमान की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार द्वारा किया जा रहा है।यह लड़ाई समान अधिकार समान शिक्षा, सामाजिक समानता और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए है इस कानून के माध्यम से आने वाले समय योग्यता को जेलों में ठूसने का कुत्सित प्रयास इस सरकार द्वारा किया जा रहा है।अतः आप सभी सवर्ण समाज के युवाओं,बुजुर्गों,मातृशक्तियों से विनम्र निवेदन है कि अपने बच्चों के उज्ज्वल एवम् सुरक्षित भविष्य के लिए इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी एकजुटता और ताकत का प्रदर्शन करें और यूजीसी एक्ट के रूप में लागू इस काले कानून और इस तरह के सभी कानून जो सवर्ण समाज को प्रताड़ित करने के लिए बनाएं गए हैं उनको समाप्त करने के लिए अपनी आवाज़ बुलन्द करें।आप सभी की उपस्थिति अनिवार्य हैl आयोजक:सवर्ण आर्मी,प्रतापगढ़ एवम् समस्त सवर्ण समाज संपर्क सूत्र:प्रदेश सचिव पवन मिश्रा9682424820












