गोल्डन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26 जनवरी

गोल्डन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 26 जनवरी

संवाददाता मोहम्मद भिकुल्लाह‌ सिद्धार्थ नगर। जिले के गोल्डन पब्लिक स्कूल में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक श्री मोहम्मद अहमद खान द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया। बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान की महत्ता, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबंधक श्री मोहम्मद अहमद खान ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान में निहित अधिकारों और कर्तव्यों का बोध कराता है तथा विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है।

समारोह में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मिष्ठान वितरण के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ यूजीसी एक्ट के विरोध में ज्ञापन एवम् शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal