थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 02 शातिर चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक की 39 पेटी व 1150/- रुपये नगद बरामद ।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी ऑल एनसीआर क्षेत्र
आज दिनांक 26.03.2026 को थाना मसूरी पर वादी श्री नरेश सिह (कम्पनी मैनेजर) वरूणा इन्टीग्रेटिड लॉजिस्टिक प्रा०लि० गुरुग्राम हरियाणा ने थाने पर लिखित तहरीर दी कि उसकी कम्पनी वरूण बेवरेजेज नैनी प्रयागराज कन्टेनर नं0-NL01AJ3818 का परिचालक अब्दुल्ला व उसका साथी क्लीनर आदिल दिनांक 16.03.2026 को स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक की 3070 पेटी (प्रत्येक पेटी में 30 बोतल व प्रत्येक बोतल 300 ML) लोड करके सूरजपुर ग्रेटर नोएडा के लिए गये थे, कम्पनी की गाडी में जीपीएस लगा हुआ था। चालक अब्दुल्ला से माल के सम्बन्ध में सम्पर्क किया गया तो इधर-उधर की बाते बनाने लगा और कोई सन्तोषजनक जवाब नही दे रहा था। जीपीएस लोकेशन के आधार पर मसूरी पर आये तो हमारी कम्पनी की उक्त गाडी खडी मिली चालक अब्दुल्ला व साथी क्लीनर आदिल मौके से भाग गये थे। माल को चेक किया गाडी की शील टूटी हुई मिली जिसके अन्दर से 214 पेटी गायब कर चोरी कर ली गयी। उक्त के संबंध में थाना मसूरी पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु पुलिस टीमें गठित की गयीं। तत्पश्चात थाना मसूरी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर उपरोक्त चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण
।. अब्दुल्ला व उसका साथी क्लीनर
2. आदिल को मानव रहित खण्डर मसूरी के पास से गिरफ्तार किया गया
जिनकी निशांदेही से 39 पेटी स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक व 1150/- रुपये नगद बरामद हुए। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त अब्दुला ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं वरूण बेवरेजेज कम्पनी नैनी प्रयागराज की कन्टेनरनं0-NL01AJ3818 को करीब 03 महीने से चलाता हूँ। मेरे साथ मेरा क्लीनर आदिल भी चलता है। दिनांक 16.03.2026 स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक की 3070 पेटी लोड करके सूरजपूर ग्रेटर नोएडा के लिए चले थे रास्ते में हमारे मन में लालच आ गया था और हम दोनों ने मिलकर कन्टेनर में से 175 पेटी निकालकर राह चलते होटल ढाबे वाले व्यक्तियों को बेच दी थी। उस पैसे को हमने अपने शौक पूरे करने में खर्च कर दिया था। फिर हम कन्टेनर को मसूरी ले आये थे और उसमें से 39 पेटी और निकालकर गायब करके मानव रहित खण्डर मसूरी के पास छिपा कर रख दी थी। आज हम दोनों बेचने के लिए जाने वाले थे कि पुलिस ने पकड लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1. अब्दुल्ला पुत्र कामयाबअली निवासी नालीपाडा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष
2. आदिल पुत्र नौशाद निवासी नालीपाडा थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण –
शकब्जे से चोरी की स्टिंग एनर्जी कोल्ड्रिंक की 39 पेटी व 1150/- रूपये नगद बरामद।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मसूरी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग पंजीकृत है,
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना मसूरी पुलिस टीम ।












