गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट के अंतर्गत थाना लोनी बॉर्डर SHO की पुलिस टीम द्वारा 1 चोर गिरफ्तार माल बरामद
दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR
दिनांक 20.12.2025
थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार। कब्जे से चोरी का 01 मंगलसूत्र, 01 कलाई घड़ी पीली धातु, 01 नेकलेस पीली धातु, 01 जोड़ी कान के टोप्स पीली धातु, 01 माथे का टीका पीली धातु, 01 चेन मय 02 पेन्डल सफेद धातु, 01 सिक्का सफेद धातु, 01 पाजेब सफेद धातु 01 मोबाइल फोन, व 210 रूपये नगद बरामद। दिनांक 18.12.2025 को थाना लोनी बॉर्डर पर वादिया द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा वादिया के घर से विभिन्न सामान चोरी कर ले जाना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर तत्काल सुसंगत धारा 305 (ए) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना का अनावरण करने हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। तत्पश्चात् आज दिनाक 20.12.2025 को थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त समित पत्र चन्दन सिंह निवासी बीएमएस स्कूल वाली गली पुष्पांजली विहार लोनी गाजियाबाद उम्र करीब 19 वर्ष को थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र से गिरफ्त्तार किया गया जिसके कब्जे से 01 मंगलसूत्र, 01 कलाई घड़ी पीली धातु, 01 नेकलेस पीली धातु, 01 जोड़ी कान के टोप्स पीली धातु, 01 नाथे का टीका पीली धातु, 01 चेन मय 02 पेन्डल सफेद धातु, 01 सिक्का सफेद धातु, 01 पाजेब सफेद घातु, 01 मोबाइल फोन = 210 रुपये नगद बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर उपरोऊ अभियोग में धारा 317(2)/331 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी। अधिग विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुछताछ का विवरण-
अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि दिनांक 16/12/2025 की रात को मैंने और मेरे दोस्त शिवा पुत्र हेमसिंह व चीनू पुत्र राजेन्द्र ने मौका पाकर वादिया के घर से जेवरात व नगद रूपयों की चोरी कर ली थी । चोरी किये गये कुछ रुपये तथा कुछ सामान शिवा और चीनू के पास हैं तथा मुझे नगद 1500/- रुपये व सामान मिला था जिनमें से कुछ रुपये मैने खर्च कर दिये तथा यही 210 रुपये बचे हैं। आज में इन चोरी के जेबरातों, धड़ी व मोबाइल को बेचने के लिए जा रहा था कि पुलिस ने पकड़ लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
सुमित पुत्र चुन्दन सिंह निवासी बीएमएस स्कूल वाली गली पुष्पांजली विहार, लोनी, गाजियाबाद उम्र
करीब 19 वर्ष।
वाछित अभियुक्त
1. शिवा पुत्र हेमसिंह
2. चीनू पुत्र राजेन्द्र
बरामदगी का विवरण-
01 मंगलसूत्र
01 कलाई घड़ी पीली धातु
01 नेकलेस पीली धातु
01 जोड़ी कान के टोप्स पीली धातु
01 माथे का टीका पीली धातु
01 चेन मय 02 पेन्डल सफेद धातु
01 सिक्का सफेद धातु
01 पाजेब सफेद धातु
01 मोबाइल फोन
210 रूपये नगद
आपराधिक इतिहासः पंजीकृत अभियोग
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर उपरोक प्रकरण के सम्बन्ध में चोरी का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।












