मॉडर्न ठेला एवं 10 हजार का चेक पाकर प्रसन्न हुए प्रयागराज के 13 परिवार

मॉडर्न ठेला और 10 हजार रुपये का चेक पाकर प्रयागराज के 13 परिवार हुए खुश

संवाददाता: आयुष मिश्र |

प्रयागराज में वैश्य समाज के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन एवं औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी के सहयोग से गुरुवार को एक सराहनीय पहल की गई।

प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी द्वारा चैथम लाइन में शहर के 13 जरूरतमंद परिवारों को मॉडर्न ठेला, 10 हजार रुपये का चेक और व्यापार से जुड़ी सामग्री प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सम्मानपूर्वक व्यापार कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल

पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने कहा कि वैश्य समाज सदैव अपने पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा, सेवा और संस्कारों को आगे बढ़ाता आया है। किसी भी व्यापार को शुरू करने और परिवार का पालन-पोषण करने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है।

उन्होंने बताया कि कई लोग बैंक की शर्तों को पूरा नहीं कर पाते और सूदखोरों के चंगुल में फंस जाते हैं। ऐसे लोगों को आर्थिक सहायता देकर उन्हें व्यापार से जोड़ना और आत्मनिर्भर बनाना ही वैश्य इंटरनेशनल एसोसिएशन का उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं बल्कि जरूरतमंदों को व्यापार से जोड़कर उन्हें सम्मानपूर्वक आजीविका कमाने के लिए सक्षम बनाना है।

इन लोगों को मिला मॉडर्न ठेला

मॉडर्न ठेला प्राप्त करने वालों में मुट्ठीगंज निवासी नितेश कुमार अग्रहरी (कल्लू), बहादुरगंज निवासी सुशील (रिंकू टमाटर), महावीरन गली निवासी राज कुमार केसरवानी (बद्री कचौड़ी), मुट्ठीगंज निवासी ज्ञानेन्द्र जायसवाल (वीरू चाय), बादशाही मंडी निवासी आदित्य, झलवा निवासी अश्विनी गुप्ता (अंशु), मालवीय नगर निवासी सुरेश चंद्र केसरवानी, नैनी निवासी श्रीमती सुमित्रा देवी केसरवानी, जानसेनगंज निवासी रोहित (जूस), मोती महल निवासी संतोष, गुड़मंडी निवासी ऋषि गुप्ता, जीवन ज्योति हॉस्पिटल के सामने श्रीमती मंजू गुप्ता और पत्थरचट्टी रामलीला मैदान के सामने श्रीमती मंजू गुप्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा महानगर संयोजक दीप द्विवेदी, मुट्ठीगंज मंडल अध्यक्ष परमानंद वर्मा, चौक मंडल अध्यक्ष सुमित वैश्य, कीडगंज मंडल अध्यक्ष कबीर जायसवाल, नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे और मीरापुर मंडल अध्यक्ष गया निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें जनपद एटा की गल्ला मंडी में चोरों का आतंक: CCTV में कैद वारदात, आढ़ती की दुकान से 15 हजार रुपये चोरी

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal