जनपद एटा की गल्ला मंडी में चोरों का आतंक: CCTV में कैद वारदात, आढ़ती की दुकान से 15 हजार रुपये चोरी

जनपद एटा की गल्ला मंडी में चोरों का आतंक: CCTV में कैद वारदात, आढ़ती की दुकान से 15 हजार रुपये चोरी

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा, 13 मार्च। शहर के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गल्ला मंडी में चोरी की एक और घटना सामने आई है, जिससे व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। बीती रात अज्ञात चोर ने एक आढ़ती की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर की यह पूरी करतूत दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है जब मंडी की सभी दुकानें बंद थीं और आसपास सन्नाटा था। इसी दौरान अज्ञात चोर किसी तरह दुकान के अंदर घुस गया और गल्ले में रखी नगदी निकालकर फरार हो गया। CCTV फुटेज में चोर सफेद रंग के कपड़ों में दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले इधर-उधर नजर दौड़ाता है और फिर बड़ी सावधानी से दुकान में घुसकर कुछ ही मिनटों में नकदी लेकर निकल जाता है। उसकी चाल-ढाल और तरीके से अंदेशा जताया जा रहा है कि वह इस तरह की वारदातों का आदी हो सकता है।
घटना के बाद गल्ला मंडी के व्यापारियों में रोष और भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि मंडी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
पीड़ित आढ़ती की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों से दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, रात में नकदी या कीमती सामान न रखने और अतिरिक्त सुरक्षा उपकरण लगाने की अपील की है।
इस घटना के बाद व्यापारियों ने बाजार में रात की पुलिस गश्त बढ़ाने और निगरानी सख्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal