15 जनवरी सार्वजनिक अवकाश घोषित

15 जनवरी सार्वजनिक अवकाश घोषित

मकर संक्रांति पर मिलेगी सभी को छुट्टी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सार्वजनिक (पब्लिक) अवकाश घोषित कर दिया है। इससे पहले 17 नवंबर 2025 को जारी छुट्टियों की सूची में 14 जनवरी को केवल निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश रखा गया था, जिसे अब संशोधित कर 15 जनवरी को अनिवार्य छुट्टी घोषित किया गया है।

इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

पहले यह छुट्टी 14 जनवरी को निर्बंधित (ऑप्शनल/वैकल्पिक) छुट्टी के रूप में दी गई थी, लेकिन अब शासन के सम्यक विचार के बाद इसे 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश में बदल दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के सामान्य प्रशासन अनुभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर यह बदलाव किया है ताकि पूरे प्रदेश में परंपरागत ढंग से मकर संक्रांति पर्व मनाया जा सके।

इस निर्णय के साथ प्रदेशवासियों को पर्व के अवसर पर सामाजिक और पारिवारिक रूप से उत्सव मनाने का पूरा समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें जेसीबी–ड्रोन से पुष्पवर्षा, युवा जोश से गूंजा एनएच-48

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया