22 सितम्बर, 2026 मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी

22 सितम्बर, 2026 मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 का कार्यक्रम जारी

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी गाजियाबाद के पत्रानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल 06 दिसम्बर, 2026 को समाप्त होने के कारण होने वाली रिक्तियों को भरने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेरठ खण्ड स्नातक एवं मेरठ खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन की अधिसूचना 29 सितम्बर, 2026 को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन दाखिल करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर, नाम निर्देशनों की संवीक्षा 07 अक्टूबर तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है। निर्वाचन के लिए 23 अक्टूबर, 2026 (शुक्रवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक रहेगा। मतगणना 27 अक्टूबर, 2026 (मंगलवार) को होगी तथा 31 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) तक निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करा ली जाएगी। उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के संबंध में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में, कानपुर नगर, कानपुर देहात एवं उन्नाव को छोड़कर, आदर्श आचार संहिता के सुसंगत प्रावधान प्रभावी हो गए हैं। आदर्श आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग के पत्र संख्या 322/ECI/INST/FUNC/BIEN-LC/2016 दिनांक 26 सितम्बर, 2016 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार लागू रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी, गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें