मासिक आउटडोर परीक्षा 41 वी वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद मैं 41 वाहिनी सेनानायक (डॉ दिनेश यादव IPS) कुशल नेतृत्व निर्देश में संपन्न
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी गाजियाबाद आज दिनांक 04.01.2026 को डॉ० दिनेश यादव (आईपीएस) सेनानायक 41वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद महोदय के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में प्रचलित महिला आरक्षी नागरिक पुलिस कोर्स का प्रशिक्षण संचालित हो रहा है। प्रशिक्षण के क्रम में प्रत्येक माह आउटडोर परीक्षा आयोजित की जाती है।

इसी क्रम में उपसेनानायक श्री अरुण कुमार सिंह, दलनायक श्री ईश्वर सिंह व श्री रामपाल खोकर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में दिसम्बर माह की आउटडोर मासिक परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें पूरे महीने आउटडोर विषयों में जो पाठ्यक्रम सिखाया गया , उसी पर आधारित परीक्षा ली गई।
इस परीक्षा में सभी रिक्रूट्स द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया गया
तथा उनके ज्ञान एवं अध्ययन स्तर का मूल्यांकन हेतु परीक्षा ली गई।
ये भी पढ़ें सादगी और सेवा की मिसाल: श्रीराम फाइनेंस के मालिक श्रीराममूर्ति त्यागीराजन की चर्चा












