शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा ताप्ती परिसर में 80वां भव्य झंडा वंदन का आयोजन
संवाददाता:- संतोष यादव। स्वतंत्रता दिवस पर पूरे भारत में जहां तिरंगा लहराया गया। वहीं इंदौर में स्थित ताप्ती परिसर के रहवासियों द्वारा 80 वां झंडा वंदन भव्य रूप मे मनाया गया। जिसमें NSS कोचिंग संस्था, हिंदू उत्सव समिति, आरएसएस संघ समिति जयेश मित्र मंडल,इन सभी के सहयोग से बुजुर्गों एवं वरिष्ठ सम्माननीयों का मंच पर पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया, इस अवसर पर देश भक्ति गीतों पर छोटे-छोटे बच्चों ने नृत्य किया। जिन्हें शिवाजी राजे युवा संगठन द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। संगठन के अध्यक्ष राम पवार जी ने बताया कीआज 15 अगस्त पर संगठन द्वारा एक निशुल्क मैडिकल कैंप लगाया गया है। जिसमें रहवासियों को वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी निशुल्क जानकारी दी गई एवं शरीर से संबंधित फुल बॉडी चैकअप निशुल्क किया गया।
जिसका सैकड़ो रहवासियों ने लाभ उठाया। इस आयोजन में वरिष्ठ समाज सेवी राजकुमार जी गुप्ता, हेमंत चौधरी,एन एस एस कोचिंग कै संचालक शिवेंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह तोमर, पवन पांचाल, गौरव मराठा, धर्मेंद्र चौहान, सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिठाई वितरित के साथ ही हनुमान दास एवं आकाश मंडलोई द्वारा भव्य कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया।
ये भी पढ़ें जामिया रहमानिया लुधौरी में शान से लहराया तिरंगा, हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस












