11 हजार वोल्ट की लाइन से गिरी चिंगारी, 9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

UP फिरोजाबाद: फिरोजाबाद के बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के रामदास पुरा गांव में रविवार को गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई। यह आग खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण लगी।

आग ने मचाई तबाही

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।11 हजार वोल्ट की लाइन से गिरी चिंगारी, 9 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

पहुंची फायर बिग्रेड

घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक खेतों में खड़ी पूरी फसल जल चुकी थी। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया, जिससे उनका भारी नुकसान हुआ।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि अगर बिजली विभाग समय रहते हाईटेंशन लाइन की मरम्मत कराता तो यह हादसा नहीं होता। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।

ये भी पढ़ें जेल में रामायण पढ़ेंगे सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल, मुस्कान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें