Fatehpur : हिंदुओं की संख्या 80 प्रतिशत और संसद में 470 सीट हो, तब बनेगा हिंदू राष्ट्र- रामभद्राचार्य

Fatehpur : हिंदुओं की संख्या 80 प्रतिशत और संसद में 470 सीट हो, तब बनेगा हिंदू राष्ट्र- रामभद्राचार्य

Fatehpur : शहर के पक्का तालाब में आज भव्य जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जगतगुरु रामभद्राचार्य ने मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और हिंदुओं को लेकर कई बड़े बयान दिए। इस दौरान हेलीकॉप्टर से जनपद में श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा भी की गई।

आपको बता दें कि 77 फीट ऊंचा यह मंदिर लगभग 7 करोड़ रुपये की लागत से 18 माह में बनकर तैयार होगा, जो जनपद को संस्कृति और पर्यटन में नई पहचान देगा। इस मंदिर के निर्माण की पहल समाजसेवी संतोष तिवारी ने उठाई है।

भगवान जगन्नाथ मंदिर के भूमि पूजन पर पहुंचे जगतगुरु रामभद्राचार्य ने मंच से हिंदूत्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कही। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ रहा है और अब उन्हें अत्याचार से नहीं गुजरने दिया जाएगा। हिंदू खतरे में हैं। इसके समाधान के लिए उन्होंने निर्णय लिया है कि हिंदुओं के लिए एक ऐसा गुरुकुल बनाया जाएगा, जिसमें भारतीय और वैदिक संस्कृति की प्रत्येक विधा पढ़ाई जाएगी। हिंदुओं के बच्चों को उनकी संस्कृति से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज इस्लाम के छोटे बच्चे कुरान जानते हैं, जबकि हमारे हिंदू बच्चे अपने पुराण के बारे में नहीं जानते।

उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि भारत में हिंदुओं की संख्या 80 प्रतिशत होनी चाहिए और राजसत्ता में भी जब तक संसद में कम से कम 470 सीटें नहीं होंगी, तब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकेगा। उन्होंने कहा कि सभी को प्रयास करना चाहिए और हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संसद में कम से कम 470 सीटें हासिल करनी होंगी।

रामभद्राचार्य ने दो मुख्य लक्ष्य बताए:

देश में हिंदुओं की संख्या 80 प्रतिशत होना।

संसद (पार्लियामेंट) में हिंदुओं के लिए कम से कम 470 सीटें होना।

ये भी पढें दो गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों को बीमारियों का डर 

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया