दो गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों को बीमारियों का डर 

दो गांवों को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से बढ़ी परेशानी ग्रामीणों को बीमारियों का डर 

संवादाता अमन अहमद।

एटा।
मारहरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के जाहिदपुर गांव में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना मजबूरी बन गया है। त्रिलोकपुर से जाहिदपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर जल निकासी की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके चलते ग्रामीणों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मार्ग के करीब 10 मीटर हिस्से पर हमेशा पानी भरा रहता है। सुबह के समय छोटे बच्चे भारी बस्ते लेकर इसी कीचड़ और गंदे पानी से होकर स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े और जूते खराब हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जलभराव और कीचड़ के कारण गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से जल्द से जल्द समाधान कराने की मांग की है। मांग करने वालों में राय सिंह, अशोक कुमार, आलोक कुमार, प्रेम सिंह और भवानी सिंह सहित कई लोग शामिल हैं। इस संबंध में ग्राम सचिव कुंवर पाल ने बताया कि जल निकासी के लिए नाली बनाई गई है, परंतु हल्की बारिश होने पर भी मार्ग के एक हिस्से पर पानी भर जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मार्ग लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधीन आता है, इसलिए इसमें उनका सीधा हस्तक्षेप नहीं है।

ग्रामीणों का कहना है कि अगर शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो बरसात के दिनों में यह मार्ग पूरी तरह से बंद हो सकता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और ग्रामीणों का आवागमन दोनों प्रभावित होंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें