छत से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल

छत से गिरकर अधेड़ गंभीर रूप से घायल

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा में वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

एटा। शहर के बालाजीपुरम में शुक्रवार को एक अधेड़ व्यक्ति अपने घर की छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी वाहन से वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, बालाजीपुरम निवासी प्रकाश चंद्र (45) पुत्र राजेंद्र सिंह किसी कार्य से अपने मकान की छत पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में प्रकाश चंद्र को तुरंत मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार, प्रकाश चंद्र को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घायल प्रकाश चंद्र ने बताया कि छत पर काम करते समय पैर फिसलने से वह नीचे गिर गए। फिलहाल उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताई और छतों पर कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें