मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला: ड्यूटी के दौरान रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त रोक
लखनऊ — उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में अनुशासन और सेवा भावना को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से एक अहम निर्देश जारी किया है। अब राज्य में ड्यूटी के दौरान संवेदनशील स्थानों पर रील या वीडियो बनाने वाले पुलिसकर्मियों की तैनाती पर रोक लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “वर्दी का मतलब दिखावा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना झलकनी चाहिए।” उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि त्योहारों के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।योगी आदित्यनाथ ने घाटों, मेलों और सार्वजनिक स्थलों पर सतर्कता बढ़ाने के साथ-साथ अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित करने के भी आदेश दिए हैं।सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रदेश में पुलिसकर्मियों को आधुनिक प्रशिक्षण देकर उनकी कार्यशैली में सुधार लाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, पुलिस विभाग में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने के लिए भ्रष्टाचार पर कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे श्रद्धालु, महर्षि मार्कंडेय मेले में उमड़ी भीड़












