हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का रक्तदान शिविर: वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में 20 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, कारसेवकों की स्मृति में आयोजन

हुतात्मा दिवस पर बजरंग दल का रक्तदान शिविर: वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में 20 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, कारसेवकों की स्मृति में आयोजन

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। हुतात्मा दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंती बाई मेडिकल कॉलेज में बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कारसेवकों की स्मृति में रक्तदान किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। शिविर में अब तक लगभग 20 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया है और यह प्रक्रिया लगातार जारी है। आयोजन का उद्देश्य अयोध्या आंदोलन के दौरान शहीद हुए कारसेवकों की याद में समाजसेवा के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करना रहा। बजरंग दल के पदाधिकारी शिवांग गुप्ता ने बताया कि यह रक्तदान शिविर उन कारसेवकों की स्मृति में आयोजित किया गया है, जिन्होंने 30 अक्टूबर 1990 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर आंदोलन के दौरान बलिदान दिया था। उन्होंने कहा कि राम कोठारी और शरद कोठारी ने बाबरी ढांचे के गुंबद पर भगवा ध्वज फहराया था, जिसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्हीं की स्मृति में हर वर्ष देशभर में ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने इस पहल को “महा पुनीत कार्य” बताया। उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 20 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया है और उनका रक्त अस्पताल में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। डॉ. सिंह ने आम जनता से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता, बल्कि यह मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। कमजोरी या स्वास्थ्य पर असर पड़ने जैसी भ्रांतियां पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान की पूरी प्रक्रिया सुरक्षित और परीक्षणयुक्त होती है।

इस अवसर पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और कॉलेज स्टाफ मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें