कार्तिक पूर्णिमा पर मानिकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा घाटों पर गूंजे “हर-हर गंगे” के जयकारे

कार्तिक पूर्णिमा पर मानिकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गंगा घाटों पर गूंजे “हर-हर गंगे” के जयकारे

 

प्रतापगढ़। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मानिकपुर के गंगा घाट आस्था और श्रद्धा से सराबोर हो उठे। बुधवार की भोर से ही लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाटों पर उमड़ पड़े। “हर-हर गंगे” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक रही। घाटों पर स्नान के साथ दीपदान का विशेष आयोजन भी हुआ, जिसमें हजारों दीप गंगा की लहरों पर तैरते नजर आए।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक मेले का आनंद लिया। मेले में खरीदारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का खूब आकर्षण रहा। पकौड़ी, जलेबी, हलुवा-पराठा से लेकर चाऊमीन तक की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने भी मेले में बढ़-चढ़कर खरीदारी की, जिससे पूरा बाजार रोशनी और रौनक से जगमगा उठा। परंपरा के अनुरूप कई परिवारों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराया। गंगा घाट से लेकर मां ज्वाला देवी मंदिर तक आस्था और उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था।कार्तिक पूर्णिमा ने एक बार फिर मानिकपुर की पवित्र धरती को भक्ति और उल्लास से भर दिया।

ये भी पढ़ें बकाया मानदेय को लेकर सफाई कर्मियों का प्रदर्शन: डीएम को सौंपा ज्ञापन, कहा- दीपावली भी बिना वेतन के बीती 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें