भोलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
नवरात्रि में भी नहीं रुके चोर, श्रद्धालुओं में आक्रोश
एटा: जनपद एटा के कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध भोलेश्वर महादेव मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर भी चोरों ने अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हुए मंदिर को निशाना बना डाला। चोरों ने मंदिर परिसर में रखे दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली।
मंदिर में चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस की सुस्ती और गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। हैरानी की बात यह है कि मंदिर के पास ही एक एटीएम भी मौजूद है, जिससे अंदेशा है कि चोर बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे।
मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे न होने के कारण चोरों को पूरी छूट मिल गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करने और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
इस घटना ने कोतवाली नगर पुलिस को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया है। नवरात्रि जैसे मौके पर भी पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में चोरी की घटनाएं नहीं रुक रही हैं, जो चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें Pratapgarh- पति विदेश में, पत्नी प्रेमी के साथ गर्भपात कराने गई… फिर जो हुआ वो रुला देगा












