समेकित शिक्षा के अन्तर्गत पैरंट काउंसलिंग का हुआ आयोजन

समेकित शिक्षा के अन्तर्गत पैरंट काउंसलिंग का हुआ आयोजन

संवाददाता अलोक मिश्रा प्रयागराज। बीआरसी कौड़िहार के नवाबगंज स्थित सभागार में सोमवार को समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों की तृतीय पैरंट की काउंसलिंग की गई। जिसमें लगभग 55 अभिभावक उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर आशा यादव, नमिता सिंह एवं चिंता देवी ने अभिभावकों को दिव्यांगता के कारण बताए, इसके अतिरिक्त दिव्यांग बच्चों के स्टाइपेंड एस्कॉर्ट अलाउंस एवं मेजरमेंट कैंप तथा उपकरण वितरण आदि की जानकारी दी गई। रिसोर्स पर्सन के रूप में अखिल कुमार प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय कसारी ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों पर भरोसा जताने एवं उत्साहित करने हेतु अपनी बात कही।

ये भी पढ़ें लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 1 मौत — NSG, NIA की टीमें रवाना

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें