दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में बड़ी कार्रवाई, यूपी एटीएस ने प्रोफेसर परवेज अंसारी को हिरासत में लिया

दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन में बड़ी कार्रवाई, यूपी एटीएस ने प्रोफेसर परवेज अंसारी को हिरासत में लिया

 

लखनऊ। दिल्ली ब्लास्ट मामले में यूपी एटीएस को बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने लखनऊ के मड़ियांव इलाके से इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परवेज अंसारी को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार, परवेज अंसारी फरीदाबाद से गिरफ्तार आतंकी डॉ. शाहीन शाहिद का भाई है। शाहीन शाहिद को हाल ही में JeM (जैश-ए-मोहम्मद) और AGuH (अंसार गजवत-उल-हिंद) जैसे आतंकी संगठनों से जुड़ाव के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 

बताया जा रहा है कि डॉ. परवेज ने एक हफ्ते पहले ही इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से इस्तीफा दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि उसकी कार सहारनपुर RTO से रजिस्टर्ड है, जहां से डॉ. आदिल अहमद नामक एक अन्य संदिग्ध से भी कनेक्शन मिला है।एटीएस ने परवेज के घर से लैपटॉप, मोबाइल और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। फिलहाल परवेज से गहन पूछताछ की जा रही है।परवेज के पिता सईद अहमद ने कहा, “मुझे विश्वास नहीं होता कि मेरा बेटा किसी गलत गतिविधि में शामिल हो सकता है। वह शांत स्वभाव का है।”वहीं दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर पुलिस फिलहाल शाहीन शाहिद की रिमांड पर पूछताछ कर रही है।यूपी एटीएस की इस कार्रवाई के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

???? स्रोत: एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी

???? रिपोर्ट: संवाददाता शिवम गुप्ता

ये भी पढ़ें हाथरस जंक्शन के गांव पुन्‍नेर में आग लगने से हड़कंप: ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें