कोर्ट आदेश के बाद भी निर्माण जारी, पठान का पूरा गांव में भूमि विवाद गहराया
प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के ग्राम सभा मोहरब अंतर्गत पठान का पूरा गांव में जमीन को लेकर विवाद एक बार फिर सामने आया है। विवादित भूमि गाटा संख्या 26 पर कोर्ट द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने की शिकायत उठी है।

जानकारी के अनुसार, उक्त भूमि के सह-खातेदार मोहम्मद नासिर खान ने आरोप लगाया है कि विपक्षी मोहम्मद अनीस खान कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए विवादित जमीन पर ज़बरदस्ती मकान निर्माण कर रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि मौके पर कई बार रोकने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका और स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर हो रही है।
जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि निर्णय आने तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखी जाए, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य जारी है, जिससे तनाव की स्थिति पैदा हो रही है।
पीड़ित पक्ष ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए कोर्ट आदेश का पालन सुनिश्चित कराने और निर्माण कार्य रोकवाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें एटा: शहीद पार्क के पास कूड़े के ढेर में अचानक लगी आग, समय रहते पुलिस व फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा












