मैनपुरी में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 524 वाहनों के हुए चालान
सवाददाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी— पुलिस अधीक्षक मैनपुरी गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में जनपद में यातायात माह नवम्बर के तहत शुक्रवार को व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात अरुण कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक यातायात मुकेश कुमार तथा यातायात प्रभारी सुनील कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा रोड सेफ्टी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। अभियान के दौरान कुल 524 वाहनों के चालान किए गए।
चेकिंग अभियान का विवरण
काली फिल्म : 5 चालान
गलत नंबर प्लेट : 6 चालान
जाति सूचक शब्द लिखे वाहन : 4 चालान
सीज वाहन : 2 वाहन
बिना हेलमेट : 276 चालान
तीन सवारी : 189 चालान
अन्य धाराओं में : 42 चालान
चालान की कुल संख्या: 524
नकद समन शुल्क: 19,000 रुपये
कुल वसूला गया जुर्माना: 5,45,000 रुपये
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया तथा सड़क सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी।
पुलिस का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोग नियमों के प्रति अधिक सजग हों।












