एटा: शहीद पार्क के पास कूड़े के ढेर में अचानक लगी आग, समय रहते पुलिस व फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा में महाराणा प्रताप चौक स्थित शहीद पार्क के पास मंगलवार को अचानक कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। घटना के दौरान धुआँ उठते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठती देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम बड़े वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुँची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। आग काफी तेजी से फैल रही थी, लेकिन समय रहते की गई कार्रवाई के कारण किसी प्रकार की जनहानि या बड़े नुकसान से बचाव हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर कूड़ा जमा होने से अक्सर गंदगी और आग लगने का खतरा बना रहता है। लोगों ने नगर पालिका से नियमित सफाई कराने और कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त

गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य थाना बादलपुर पुलिस व एंटी नारकोटिक्स टीम द्वारा गाँजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 165 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद,कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal