बिहार में NDA की बढ़त से मैनपुरी BJP कार्यालय में जश्न का माहौल
संवाददाता : पंकज मिश्रा
मैनपुरी। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में NDA गठबंधन को बढ़त मिलते ही मैनपुरी के बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही कार्यकर्ता टीवी पर नजरें लगाए हुए थे और जैसे ही NDA की सीटें बढ़ने लगीं, कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की अग्रिम बधाई दी। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास और सुशासन को चुना है, और यह बढ़त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों में जनता के विश्वास को दर्शाती है। स्थानीय बीजेपी नेताओं ने भी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं की खुशी में शामिल होकर जीत की आशा जताई। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है और यह रुझान NDA के लिए सकारात्मक संकेत हैं।
कार्यालय पर पूरे दिन खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।












