सिटी पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन डे पर मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ़। चिल्ड्रन डे के शुभ अवसर पर सिटी पब्लिक स्कूल में रंगारंग बच्चों का मेला आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर उत्साह, हंसी और खुशियों से गूंज उठा।
मेले में बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए जेठवारा के सीईओ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने स्टॉलों का निरीक्षण किया, बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी मेहनत व रचनात्मकता की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान सिटी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल ने सीईओ का सम्मान करके उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनकी आत्मविश्वास क्षमता को बढ़ाते हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार, चिल्ड्रन डे बच्चों के अधिकारों, सपनों और उनके महत्व को याद करने का दिन है। “बच्चे ही हमारे देश की धरोहर हैं” — इसी भावना के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ये भी पढ़ें बिहार में NDA की बढ़त से मैनपुरी BJP कार्यालय में जश्न का माहौल












