प्रतापगढ़: कंधई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक बनाने वाला गिरफ्तार

प्रतापगढ़: कंधई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विस्फोटक बनाने वाला गिरफ्तार – 8 बम और करीब 7 किलो बारूद बरामद

संवाददाता बिपिन मिश्रा 

कंधई पुलिस ने दबोचा आरोपी

प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए विस्फोटक तैयार करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मो. शोहराब बताया जा रहा है।

छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

मुखबिर की सूचना पर थाना कंधई पुलिस ने ग्राम पुरे पांडे में छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के पास से 8 देशी बम, 2.972 किलो काला बारूद तथा 3.992 किलो सिल्वर बारूद मिला।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह स्वयं बम तैयार करता है और इसके लिए उसने गोदाम में विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी।

धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 265/25 धारा 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
साथ ही, आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें सिटी पब्लिक स्कूल में चिल्ड्रन डे पर मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें