दरेसी मैदान में गूंजा श्री हनुमान चालीसा: हज़ारों बच्चों ने किया संगीतमय पाठ

रिपोर्टर: सर्वेश राय लुधियाना। श्री हिन्दू न्यायपीठ की ओर से 20वां राज्य स्तरीय सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ शनिवार, को स्थानीय दरेसी ग्राउंड (श्री रामलीला मैदान) में विशाल रूप से आयोजित हुआ। हजारों स्कूली बच्चों ने संत समाज व धर्माचार्यों के सानिध्य में संगीतमय चौपाइयों का सामूहिक गायन कर पूरा मैदान भक्ति से भर दिया।
संत समाज व धर्माचार्य
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी कपिला भारती, स्वामी अमिता भारती, स्वामी विश्वा भारती, स्वामी राजेश्वरी देवा, स्वामी लता जी, स्वामी सर्वानंद जी, स्वामी निष्काम भारती, गुरुदेव आनंद अत्री, भाई देविंदर सूद, बाबा हुकुम चंद, धर्माचार्य पंडित अजय वशिष्ठ, सुनील भल्ला (श्री संकट मोचन दरबार बाला जी मंदिर), पंडित राजन शर्मा, ज्योतिषाचार्य रहित मलिक एवं पंडित गगन पाठक।
आर्य समाज मंदिर से योगराज शास्त्री के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। भजन गायक कुमार गौरव ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसमें उपस्थित जनसमूह ने भक्तिमय रस में श्रीराम का गुणगान किया।
प्रतियोगिता और सम्मान
सनातन धर्म पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सही उत्तर देने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। न्यायपीठ के मुख्य प्रवक्ता प्रवीण डंग ने कहा कि संस्था का उद्देश्य बच्चों में सनातन धर्म के प्रति प्रेम व संस्कारों का संचार करना है। उन्होंने बच्चों से माता-पिता की सेवा, देश-धर्म के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया कराया तथा प्लास्टिक चाइना डोर (चाइना डोर) के प्रयोग से परहेज करने का आह्वान किया।
समर्थन एवं अतिथिगण
कार्यक्रम में विधायक मदनलाल बग्गा, पूर्व विधायक राकेश पांडे, पार्षद नीरज आहूजा बूटा, पार्षद अरुण शर्मा, पार्षद सुनील मौदगिल, पार्षद गुरप्रीत सिंह राजू सहित कई राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। श्री रामलीला कमेटी दरेसी, दुर्गा सेवक संघ, शिव सेना हिन्दुस्तान व अन्य संस्थाओं ने आयोजन की प्रशंसा की।
आयोजन के सफल संचालन में सहयोग देने वालों को हिन्दू न्यायपीठ के सदस्यों — अश्विनी कत्याल, भुपिन्द बनेगा, राजेश शर्मा, जगदीश रिंकू, जतिंदर तनेजा, योगेश धीमान, मानिक डंग, अभिषेक शर्मा एवं दीपक अवस्थि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें सड़क नवीनीकरण में मानकों की खुली धज्जियाँ, ग्रामीणों में उबाल












