दावत से लौटते युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
संवाददाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी — थाना घिरोर क्षेत्र के नगला कन्हई में देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक दावत खाकर घर लौट रहा था, तभी अचानक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक मौके पर ही गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घिरोर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में लग गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों व अन्य सुरागों की जांच की जा रही है।












