कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार — चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

कोतवाली नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर बाइक चोर गिरफ्तार — चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। कोतवाली नगर पुलिस ने जनसहयोग एवं तत्परता दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस की यह कार्रवाई शहर में बढ़ रही petty crime गतिविधियों पर प्रभावी लगाम लगाने में अहम मानी जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोग्य हॉस्पिटल के सामने खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने तत्काल इलाके में घेराबंदी की तथा जनसहयोग से संदिग्धों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी में शामिल राकेश पुत्र होरीलाल और सुनील पुत्र रमेशचंद्र, दोनों निवासी उज्जैपुर, थाना कोतवाली देहात, को संदिग्ध अवस्था में रोका। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात कबूल कर ली। उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल UP 82 AN 2802 भी बरामद की गई।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध मु.अ.सं. 585/25, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कोतवाली नगर पुलिस टीम की इस तत्पर कार्रवाई की स्थानीय लोगों में सराहना की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें