गर्मी को देखते हुए यूपी सरकार ने बदला स्कूलों का समय, नए आदेश के मुताबिक सभी स्कूल अब निर्धारित नए समय पर खुलेंगे
उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय बदल दिया गया है. बुधवार 9 अप्रैल से सभी स्कूल 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे।
कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी बोर्डों के हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों के समय में बदलाव होंगे. डीएम रविंद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने जारी आदेश किया है. इस आदेश का स्कूलों में सख्ती से पालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है।
बता दें राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है.बलिया, प्रयागराज, हमीरपुर, अयोध्या और वाराणसी में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. प्रयागराज में तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया है. लखनऊ में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है।
मौसम का अनुमान लगाने वाले निजी संस्थान ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, 10 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना है. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट होने का अनुमान है. आईएमडी ने बताया कि राजधानी में सोमवार को आर्द्रता का स्तर दिन में 45 प्रतिशत से 25 प्रतिशत के बीच रहा।
ये भी पढ़ें कन्या पूजन के लिए गई 6 साल की मासूम के साथ हुआ रेप












