समानता के अधिकार को लेकर वकीलों ने उठाई सुरक्षा की आवाज,किया प्रदर्शन

समानता के अधिकार को लेकर वकीलों ने उठाई सुरक्षा की आवाज,किया प्रदर्शन

संवाददाता अवधेश चंद्र पांडेय

रानीगंज प्रतापगढ़। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को संसद के आगामी सत्र में पास कराए जाने की मांग को लेकर बुधवार को यहां वकीलों ने एकजुटता का ऐलान किया। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की संयुक्त अगुवाई में अधिवक्ताओं ने संविधान अंगीकरण दिवस पर समानता के अधिकार को लेकर सुरक्षा विधेयक को लेकर संघर्ष का बिगुल बजाया। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर तहसील परिसर में वकीलों ने नारेबाजी भी की। वहीं परिसर में विधेयक के मसौदे को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि संविधान में समानता का अधिकार अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करता है। उन्होने कहा कि सरकारें वकीलों की सुरक्षा व सुविधा को लेकर कतई ध्यान नही दे रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश ने कहा कि यदि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा को लेकर विधेयक पेश नही किया जाता तब वकील संसद भवन के सामने घेराव व प्रदर्शन करेंगे। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के जरिये देश में अन्याय के खिलाफ न्याय के संघर्ष को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होने बार कौंसिल के द्वारा सीओपी को लेकर मांग उठाई कि इसे अविलम्ब जारी करते हुए प्रदेश के सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं को अतिरिक्त मतदाता के जरिए मतदान का संवैधानिक अधिकार दिया जाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता देवेश प्रताप सिंह व संचालन अजय कुमार त्रिपाठी ने किया। संयोजन प्रमोद मिश्रा व विमलचंद्र तिवारी ने किया। इस मौके पर गुलशाद, मानिकचंद्र यादव, पुरूषोत्तम द्विवेदी, जयश्री प्रसाद शर्मा, प्रेमशंकर मिश्र, दिनेश सिंह आदि अधिवक्ता रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया