मैनपुरी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित ट्राला पलटकर 20 फीट नीचे गिरा

मैनपुरी में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित ट्राला पलटकर 20 फीट नीचे गिरा

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ग्राम बझेरा हाईवे के पास एक अनियंत्रित ट्राला रेलिंग तोड़कर करीब 20 फुट नीचे जा गिरा। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई और वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया। अचानक ट्राला नीचे गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार और नींद की वजह से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और क्रेन की मदद से ट्राला को बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।

थाना बेवर पुलिस ने बताया कि बड़ा हादसा टल गया, स्थिति अब नियंत्रण में है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू कराया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें