राम मंदिर गेट नंबर 3 के सामने गेस्ट हाउस में महिला श्रद्धालु की वीडियो बनाते पकड़ा गया कर्मचारी, मोबाइल से मिलीं अश्लील क्लिप्स
UP अयोध्या: अयोध्या में राम मंदिर के गेट नंबर 3 के सामने स्थित एक गेस्ट हाउस में एक महिला श्रद्धालु की बाथरूम में वीडियो बनाते हुए एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया। घटना सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है, जब 30 वर्षीय महिला श्रद्धालु स्नान कर रही थी। आरोपी की पहचान बहराइच निवासी सौरभ के रूप में हुई है, जो उस गेस्ट हाउस में कुक का काम करता था।
पकड़े जाने के बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल खंगाला तो उसमें 10 महिलाओं की अश्लील वीडियो क्लिप्स बरामद हुईं। बताया जा रहा है कि उसकी नजर खास तौर पर महिलाओं और युवतियों पर ही रहती थी। वर्तमान में आरोपी को राम जन्म भूमि थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि जिस गेस्ट हाउस में यह घटना हुई, वह बिना पंजीकरण के चलाया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को सील कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें हनुमान जन्मोत्सव: भव्य जगराता कार्यक्रम के लिए विधायक दीपेश साहू को भेजा गया निमंत्रण












