लोक निर्माण कार्यों पर सीएम योगी की पैनी नजर, आठ अफसरों को मिली जिम्मेदारी

लोक निर्माण कार्यों पर सीएम योगी की पैनी नजर, आठ अफसरों को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ: लोक निर्माण विभाग में पारदर्शिता और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब वरिष्ठ अधिकारी खुद मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर शासन ने प्रमुख सचिव अजय चौहान सहित आठ वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग जोनों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

ये नोडल अधिकारी अपने निर्धारित क्षेत्रों का नियमित भ्रमण करेंगे और वहां चल रहे सड़क, भवन और सेतु निर्माण कार्यों की समीक्षा करेंगे। चूंकि मुख्यमंत्री स्वयं लोक निर्माण विभाग के मंत्री भी हैं, इसलिए वह विभागीय कार्यों की नियमित निगरानी कर रहे हैं।

हाल ही में आयोजित एक बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी जोनों में चल रहे कार्यों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने का निर्देश दिया था। उसी के क्रम में शासन ने प्रमुख सचिव अजय चौहान को लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ जोन का प्रभार सौंपा है।

इन अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियाँ

सचिव प्रकाश बिन्दु: मीरजापुर और वाराणसी  

– सचिव भूपेन्द्र एस चौधरी: अयोध्या और कानपुर  

– विशेष सचिव शेषनाथ: देवीपाटन और आजमगढ़  

– विशेष सचिव अमित आसेरी: आगरा, अलीगढ़ और सहारनपुर  

– विभागाध्यक्ष मुकेश चन्द्र शर्मा: बरेली और मुरादाबाद  

– प्रमुख अभियंता (ग्रामीण सड़क) श्रीराज: झांसी और बांदा  

– प्रमुख अभियंता (परिकल्प एवं नियोजन) ए.के. द्विवेदी: प्रयागराज और बस्ती

शासन ने सभी नोडल अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त के साथ बैठकें करें और कार्यों की भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की समीक्षा करें। इसके साथ ही अपनी रिपोर्ट शासन को समय-समय पर उपलब्ध कराएं।

ये भी पढ़ें अयोध्या: गेस्ट हाउस में महिला की बाथरूम वीडियो बनाते कर्मचारी पकड़ा गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें