माo विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा इटवा का आयोजन 5-6 दिसंबर को संपन्न होगा
संवाददाता श्याम नंदन शुक्ला
माननीय विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा 305 इटवा का आयोजन स्थान माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा सिद्धार्थनगर के प्रांगण में दो दिवसीय खेल का उद्घाटन के मुख्य अतीथ माता प्रसाद पांडे विधायक इटवा ,विरोधी दल उत्तर प्रदेश के कर कमलो द्वारा दिनांक 5-12-2025 दिन शुक्रवार को होगा इस दो दिवसीय खेल स्पर्धा मेले में पूरे विधानसभा के विद्यालय के छात्र-छात्राओं व ग्रामीण अंचल के खिलाड़ी भी भाग ले सकते हैं इस खेल का आयोजन युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग सिद्धार्थ नगर द्वारा कराया जा रहा है जिसकी जानकारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी गंगा प्रसाद प्रजापति ने दी जिसकी अध्यक्षता उप जिला अधिकारी इटवा श्री कुणाल जी द्वारा संपन्न होगी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रमाकांत द्विवेदी व खेल शिक्षक धर्मेंद्र कुमार जी ने बच्चों से अपील की है कि सभी इस खेल में बढ़- चढ़कर भाग ले इस स्पर्धा खेल में सभी बालक- बालिकाओं की सब जूनियर जूनियर सीनियर वर्ग के छात्राएं प्रतिभा करेंगे जिसमें एथलेटिक्स और वॉलीबॉल ,कबड्डी ,बैडमिंटन कुश्ती, खो -खो आदि खेल के विद्यार्थी प्रतिभा करने के लिए युवा साथी पोर्टल पर माo विधायक खेल स्पर्धा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर लें जिसका पोर्टल yuvasathi.in है जिसमें क्षेत्र जवाहर के सभी प्रतिभागी बच्चे युवा प्रतिभा कर सकते हैं












