यूपीआई की तरफ से अभी तक इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में यह लगातार कई बार ठप हो चुका है।
UPI DOWN: शनिवार सुबह भारत में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) एक बार फिर से ठप हो गया। इस तकनीकी खराबी के कारण लाखों लोग डिजिटल भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। अचानक आई इस दिक्कत ने फोनपे, गूगल पे और पेटीएम जैसे लोकप्रिय एप्स के जरिए लेन-देन करने वाले ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को बुरी तरह प्रभावित किया है।
डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर तक लगभग 1,168 शिकायतें यूपीआई सेवा को लेकर दर्ज की गईं। इनमें से गूगल पे पर 96 और पेटीएम पर 23 लोगों ने दिक्कत की सूचना दी। अभी तक यूपीआई की ओर से इस समस्या पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। लेकिन बीते कुछ दिनों में यह सेवा कई बार बाधित हो चुकी है।
इससे पहले, 26 मार्च को भी यूपीआई सेवा में बड़ी तकनीकी समस्या आई थी, जब अलग-अलग एप्स के उपयोगकर्ता करीब 2 से 3 घंटे तक कोई लेन-देन नहीं कर सके थे। उस समय भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने इसका कारण तकनीकी खामी बताया था, जिससे पूरे देश में आम लोगों और व्यापारियों की डिजिटल भुगतान प्रक्रिया बुरी तरह प्रभावित हुई थी।
ये भी पढ़ें गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद IT इंजीनियर ने की खुदकुशी












