कोरोना संक्रमित युवती से रेप करने वाला एंबुलेंस ड्राइवर उम्रकैद की सजा पाएगा
2020 की घटना, कोर्ट ने 2.12 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
केरल:केरल में एक एंबुलेंस ड्राइवर को 2020 में कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय युवती से बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने आरोपी पर 2,12,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता को मुआवजे के रूप में दिया जाएगा।
घटना उस वक्त की है जब युवती को अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में आरोपी ने सुनसान जगह पर उसके साथ बलात्कार किया। मामला सामने आते ही ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए दोषी को सख्त सजा दी है, जिसे पीड़िता के लिए इंसाफ की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें एक बार फिर ठप हुआ यूपीआई का सर्वर, PhonePe, Google Pay के हजारों यूजर्स परेशान












