ऊर्जा संरक्षण में नवाचार को बढ़ावा: हरेडा ने 6 दिसंबर तक आमंत्रित किए आवेदन
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा
पानीपत, 3 दिसंबर।
ऊर्जा संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार लगातार नई पहलें लागू कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा नव एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (हरेडा) ने वर्ष 2024-25 के दौरान ऊर्जा बचत और नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं, उद्योगों और संस्थानों से राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर निर्धारित की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज यादव ने बताया कि यह पुरस्कार औद्योगिक, वाणिज्यिक, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, तकनीकी इकाइयों और ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा। जिन भवनों या इकाइयों ने बिजली एवं अन्य ईंधन की खपत कम करने के लिए प्रभावी उपायों और तकनीकियों को अपनाया है, वे इसमें भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि योजना के विस्तृत दिशानिर्देश हरेडा की आधिकारिक वेबसाइट
www.hareda.gov.in पर उपलब्ध हैं।
इच्छुक आवेदक https://hareda.gov.in/apply-online पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
ऊर्जा ऑडिटर, डिस्कॉम सबस्टेशन, सरकारी एवं वाणिज्यिक भवन, एमएसएमई इकाइयाँ और अन्य पात्र श्रेणियाँ इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए आवेदक किसी कार्यदिवस में जिला सचिवालय स्थित नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं












