जिला परिषद और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी: डीआरडीए समीक्षा बैठक में मिले कड़े निर्देश

जिला परिषद और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ेगी: डीआरडीए समीक्षा बैठक में मिले कड़े निर्देश

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा

पानीपत, 3 दिसंबर। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी (डीआरडीए) की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद एवं ग्राम पंचायतों में जारी विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में एचजीवीवाई योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान योजना, 5 करोड़ के शंट विकास कार्य, एचआरडीएफ के अंतर्गत 2 करोड़ तक की परियोजनाओं तथा विधायक आदर्श नगर एवं ग्राम योजना से जुड़े सभी प्रोजेक्टों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। सीईओ डॉ. किरण सिंह ने कार्यकारी अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि विधायकों द्वारा भेजे गए हर प्रगति पर चल रहे कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए। जिन परियोजनाओं के टेंडर हो चुके हैं, उन्हें तुरंत प्रारंभ करवाने को कहा गया, वहीं नए विकास कार्यों के एस्टीमेट बिना किसी देरी के तैयार कर भेजे जाने के भी निर्देश दिए गए।परियोजना अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

बैठक में कार्यकारी अभियंता पंचायत तथा जिला परिषद सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें