प्रधान पर पैतृक जमीन में जबरन चकरोड डालने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

प्रधान पर पैतृक जमीन में जबरन चकरोड डालने का आरोप, पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। भोगांव तहसील क्षेत्र के कछपुरा, पोस्ट अघार में जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। गांव के निवासी ने ग्राम प्रधान और लेखपाल पर मिलीभगत कर उसकी पैतृक जमीन में जबरन चकरोड डालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि बिना किसी पैमाइश और अनुमति के उसकी निजी जमीन में रास्ता खोला जा रहा है, जिससे उसे भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि खाद के गड्ढों के नाम पर गलत तरीके से तालाब खुदवाया जा रहा है, जो नियमों के विरुद्ध है। ग्रामीण ने पूरे प्रकरण की शिकायत करते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित का कहना है कि उसने कई बार स्थानीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उसने जिला प्रशासन से उम्मीद जताई है कि उसे न्याय मिलेगा और अवैध निर्माण पर रोक लगेगी। मामले की जांच प्रशासन और राजस्व विभाग द्वारा किए जाने की संभावना है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal