बेवर बस स्टैंड के पास चलती कार में अचानक आग, दमकल कर्मियों ने समय रहते की काबू
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी। बेवर क्षेत्र के बस स्टैंड के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब अज्ञात कारणों से सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तेज कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया और आसपास खड़े लोगों को भी सुरक्षित हटा लिया गया। राहत की बात यह रही कि आग की इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।












