एटा में सड़क पार कर रहीं बुजुर्ग महिला की मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार।

एटा में सड़क पार कर रहीं बुजुर्ग महिला की मौत: तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गिरफ्तार।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सड़क पार कर रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना कंसुरी पुलिया के पास उस समय हुई जब प्रेमादेवी पत्नी कल्याण सिंह अपने बेटे के साथ गांव से ग्राहक सेवा केंद्र पर पैसे निकालने जा रही थीं। तभी तेज रफ्तार मैक्स पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिरते ही अचेत हो गईं।राहगीरों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए, जहां माहौल गमगीन हो गया। मृतका के बेटे ने बताया कि हादसा उनकी आंखों के सामने हुआ, जिससे परिवार सदमे में है।

थाना प्रभारी ओ.पी. सिंह के अनुसार, मैक्स पिकअप व उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन को सीज कर आगे की जांच-पड़ताल जारी है। पुलिस पूरे मामले में लापरवाही की वजहों की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें