एटा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, फंदे से लटका मिला शव।
संवादाता अमन अहमद।
एटा जनपद के बागवाला थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना गाँव ऑनघाट की बताई जा रही है, जहां 1 वर्ष पूर्व सरिता की शादी स्थानीय निवासी सचिन से हुई थी। मंगलवार देर शाम परिजनों ने सरिता को कमरे में फंदे पर लटका देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बागवाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। फिलहाल घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने मामले पर संदेह जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। प्रारंभिक पूछताछ में पति और ससुरालजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस दुखद घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।












