छोटी ट्रेड यूनियन हुई मजबूत—अन्नदाता किसान यूनियन की मीटिंग में नए पदाधिकारियों का गठन
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत, हरियाणा
इंटक कार्यालय, डांगरा रोड संतोष कॉलोनी में आज अन्नदाता किसान यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता सज्जन इंदाछोई ने की। बैठक में छोटी ट्रेड यूनियन वर्करों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जहांगीर सिंह ने बताया कि काफी समय से छोटी ट्रेड यूनियन की समस्याओं को कोई सुनने वाला नहीं था। उन्होंने कहा कि “साजन इंदाछोई से मिलकर हमें नई उम्मीद मिली है। हम वादा करते हैं कि अन्नदाता किसान यूनियन, मंडी मजदूर यूनियन और सजन इंदाछोई का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे।” मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान कृष्ण कुमार ने सभी साथियों को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपीं और यूनियन की तरफ से लेटर भी जारी किए। बैठक में छोटी ट्रेड यूनियन के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई—
छोटी ट्रेड यूनियन की नई कमेटी
प्रधान – जगीर सिंह
उप प्रधान – अमनदीप शर्मा
कोषाध्यक्ष – पवन कुमार
सचिव – तरसेम कुमार
प्रचारक – गुजर
सलाहकार – बिट्टू सिंह
संगठन मंत्री – लाडी कुमार
कोर कमेटी सदस्य
रोशन
रोशन कुमार
सलाहकार मंडल
रोहतास सिंह
प्रवीण कुमार
गुरनाम सिंह
सतवीर गर्ग
अजय कुमार
सुरेंद्र कुमार
बैठक में सभी साथियों ने एक स्वर में शपथ ली कि वे एकजुट होकर मजदूरों, छोटे व्यापारियों और कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे।












